वन अतिक्रमण रोकने के लिए बम्हनी क्षेत्र में कोंडागांव वन विभाग की सतर्कता – ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कोंडागांव, 9 सितम्बर 2025 — कोंडागांव जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र नारंगी अंतर्गत उप परिक्षेत्र बम्हनी में एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।Uploaded Image

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच, कोंडागांव जनपद उपाध्यक्ष, समस्त ग्रामवासी, तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। भ्रमण दल में परिक्षेत्र सहायक बम्हनी, परिसर प्रभारी बम्हनी, परिसर रक्षक चमई, कारसिंग, परिसर प्रभारी हंगवा, एवं भीरागांव के परिसर रक्षक उपस्थित रहे।

Uploaded Image

Uploaded Image

परिसर बम्हनी के अंतर्गत आने वाले RF/840 और RF/841 और PF/871 क्षेत्रों में दल द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन भूमि के महत्व, अतिक्रमण की कानूनी गंभीरता, एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Uploaded Image

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को वन क्षेत्र की सीमा, उसकी रक्षा एवं उसमें किसी भी प्रकार के गैरकानूनी अतिक्रमण से बचने के प्रति सजग करना है। संयुक्त वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में कोंडागांव दक्षिण वन मंडल की यह कार्रवाई, वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं संरक्षित भूमि को बचाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Uploaded Image

वन विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और यदि कहीं अतिक्रमण पाया गया, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post