कोण्डागांव: बारिश के चलते विशाल पेड़ गिरा, धौड़ाई मार्ग रातभर रहा बाधित, ग्रामीणों की मदद से सुबह बहाल हुआ आवागमन

कोण्डागांव, 9 अक्टूबर 2025: ज़िले के बयानार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठोटी मड़ानार में कल शाम लगभग 6:00 बजे तेज़ झमाझम बारिश के कारण एक विशाल दवंड़ा का पेड़ गिर गया, जिससे कोण्डागांव, भाटपाल, मर्दापाल सहित अन्य गांवों को धौड़ाई से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

Uploaded Image

पेड़ गिरने के कारण चारपहिया व दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी रात ठप रही, जिससे यात्रियों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को रात भर रास्ते में ही रुकना पड़ा।

Uploaded Image

घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह 8:00 बजे गांव के ग्रामीण एकजुट हुए और इलेक्ट्रॉनिक लकड़ी कटिंग मशीन की सहायता से पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया गया। ग्रामीणों के सहयोग और तत्परता से मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।

Uploaded Image

स्थानीय प्रशासन को भी इस घटना की सूचना दी गई है। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि बारिश के मौसम में बड़े पेड़ों की नियमित जांच और सड़क किनारे की सुरक्षा व्यवस्था की सख्त जरूरत है।

Related Post