Kondagao नगर पालिका ने ठेकेदारों को दी अंतिम चेतावनी, एक माह में कार्य पूर्ण नहीं होने पर होगी ब्लैकलिस्ट कार्रवाई

कोंडागांव, 14 सितंबर 2025 – नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति और अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर शनिवार को नगर पालिका की सभा कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दिनेश डे, इंजीनियर, समस्त पार्षद एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Uploaded Image

बैठक में ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि आगामी एक माह में सभी निर्माण कार्य पूरे नहीं किए गए, तो संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और भविष्य में उन्हें किसी भी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Uploaded Image

नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि पूर्व में भी दो बार बैठक लेकर ठेकेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं हो पाई। इस कारण पार्षदों में भी असंतोष की भावना देखी गई, जिसके चलते यह विशेष बैठक आयोजित कर कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

Uploaded Image

उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।

Uploaded Image

इस बैठक को नगर पालिका की अंतिम चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि ठेकेदार तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर पाते हैं या नहीं।

Related Post