अंतर ब्लॉक ओडीएफ सत्यापन टीम ने किया प्रतापगढ़ पंचायत का निरीक्षण
जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया के निर्देशानुसार क्अंतर ब्लॉक ओडीएफ टीम ने प्रतापगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन किया।
इस दौरान ब्लॉक दलोट की टीम ने गांवों में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लिया। टीम में जिला कॉर्डिनेटर परमेश्वर नाई, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कालूराम नाई, टीम सदस्य लक्ष्मीलाल यादव, नंदलाल मीणा, महेश कुमार मीणा तथा ब्लॉक प्रभारी अनिल जैन शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में निर्मित शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया और स्वच्छता व्यवस्था को परखा।
प्रतापगढ़ ब्लॉक की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक समन्वयक कालूराम नाई ने बताया कि टीम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता के मानकों के अनुरूप जानकारी संकलित की है, जिसे जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
