शोली हनुमान जी धाम में कुत्तों का बढ़ता आतंक,श्रद्धालु और ग्रामीण दहशत में, प्रशासन मौन

शोली हनुमान जी धाम में कुत्तों का बढ़ता आतंक,श्रद्धालु और ग्रामीण दहशत में, प्रशासन मौन

 

धार्मिक आस्था का केंद्र शोली हनुमान जी धाम इन दिनों भय और दहशत का पर्याय बन गया है। गांव में 30 से 40 आवारा कुत्तों का झुंड खुलेआम आतंक मचा रहा है। ये कुत्ते अब तक कई पशुओं पर हमला कर चुके हैं और ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।

 

पिछले कुछ दिनों में हीरालाल मीणा की गाय को इन कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। कामसिंह की भैंस पर भी बर्बर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं रमेश प्रजापत की भैंस गंभीर रूप से घायल है। गांव की कई बकरियों को भी इन खूंखार कुत्तों ने मौत के घाट उतारा है।

 

शोली हनुमान जी धाम, जहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और शनिवार व मंगलवार को हजारों की संख्या में पैदल यात्री आते हैं, अब असुरक्षित होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन कुत्तों ने कई बार यात्रियों पर भी हमला किया है, जिससे लोग डर के साए में जी रहे हैं।

 

आमजन का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन कुत्तों को तुरंत पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ा जाए, ताकि श्रद्धालु और ग्रामीण राहत की सांस ले सकें।

 

ग्रामीणों की चेतावनी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Related Post