उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक विवाहिता का शव उसके कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटकता पाया गया जिसके बाद, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ था, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया है फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मृत्यु हुई है?
दूसरी तरफ, मृतका की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। परिजनों का कहना है कि अरबाज और अफसरी की शादी पिछले साल ही हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ही अरबाज रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई चला गया था
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी इस घटना ने पूरे कस्बे में सनसनी फैला दी है और लोग इस दुखद घटना के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं
