छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सचिव रामटेके के द्वारा प्रधानमंत्री आवास का जो सर्वे किया गया था।आवास प्लस 2.0 का वाचन किया गया औचक निरीक्षण करने पहुंचे छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा का सरपंच रामगुलाल कोर्राम ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। तत्तश्चात संजय सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों से महतारी वंदन,नया राशन कार्ड बनवाने,जुड़वाने के संबंध में जानकारी दी कुछ व्यक्तियों ने राशन नही मिलने की भी जानकारी दी गई,जिसका तुरंत समाधान किया गया । जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए शपथ भी दिलाया । इस अवसर पर मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया के अध्यक्ष कांता प्रसाद साहू,राजेश्वर ध्रुवे प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति छुरिया,नैनसिह पटेल जी सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
