कोण्डागांव ग्रामीण हाट-बाजार, मेला-मड़ई फुटकर व्यापारियों ने बनाया संगठन, रोशन पांडे बने जिला अध्यक्ष

कोंडागांव, 26 दिसंबर 2025। कोंडागांव जिले के हाट बाजारों में कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को चौपाटी मैदान में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फुटकर व्यापारियों का नया संगठन गठित किया गया, जिसका नाम ग्रामीण फुटकर मेला बाजार व्यापारी संघ, जिला कोंडागांव रखा गया है।

 

इस संगठन में जिले के लगभग 341 फुटकर दुकानदार शामिल हैं। बैठक के दौरान संगठन के सुचारु संचालन के उद्देश्य से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रोशन पांडे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संगठन के संरक्षक के रूप में रितेश पटेल एवं नीलकंठ शार्दुल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

नवगठित कार्यकारिणी में छबि मरकाम एवं सुखलाल मंडावी को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर साहू को सचिव, बिसनाथ पांडे को सहसचिव, कपूर नाग को कोषाध्यक्ष तथा वीरेंद्र भारद्वाज को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमेश्वर वैध, सुनील कोर्राम, परउ नेताम, गोलू दीवान, बुधमन, रवि नेताम, किशोर साहू, मनसु निषाद, ऋषि मरकाम, मनेश्वर भारद्वाज, अनिल सोरी, अजमल अंसारी एवं गजेंद्र पांडे को शामिल किया गया है।

 

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन पांडे ने कहा कि जिले के फुटकर व्यापारी कोंडागांव सहित आसपास के सीमावर्ती जिलों के छोटे-बड़े बाजार, मेला एवं मंडियों में दुकान लगाकर जीवन यापन करते हैं। कई बार अन्य जिलों में दुकान संचालन के दौरान व्यापारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन का प्रत्येक सदस्य किसी भी समस्या की स्थिति में व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

Related Post