विवाह योग्य युवाओं ने रखा अपना परिचय, समाज ने एकता और उन्नति का लिया संकल्प
कोण्डागांव, 26 अक्टूबर 2025। कोण्डागांव नगर के गांधीवार्ड स्थित देवांगन समाज भवन में आज रविवार को देवांगन समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पदाधिकारियों द्वारा मां परमेश्वरी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष ललित देवांगन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंचासीन होकर अतिथियों का स्वागत किया।

परिचय सत्र के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों ने समाज के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। इसमें युवाओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत रुचियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर सहित आसपास के जिलों से भी युवक-युवतियों ने भाग लिया।

युवाओं के स्वागत हेतु समाज के पदाधिकारियों द्वारा तिलक-वंदन एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। सम्मेलन की विशेषता रही कि अधिकांश युवा सरकारी सेवाओं, उच्च शिक्षा एवं स्व-रोजगार से जुड़े हुए थे, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बने।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवांगन समाज जिला अध्यक्ष – सुरेश देवांगन, उपाध्यक्ष – ललित देवांगन, हरीलाल देवांगन, कोषाध्यक्ष – हरिशंकर देवांगन, सचिव – विनय देवांगन, सहसचिव – मिथलेश देवांगन।
संरक्षक मंडल - मनी शंकर देवांगन, भारत देवांगन, कुबेर देवांगन।
सलाहकार मंडल - दीनबंधु देवांगन, कमल देवांगन, विजय देवांगन
महिला प्रकोष्ठ, जिला देवांगन समाज अध्यक्ष – डॉ. शिल्पा देवांगन, उपाध्यक्ष – कौमिता देवांगन, महेश्वरी देवांगन, कोषाध्यक्ष – वेदबती देवांगन, सहसचिव – पुष्पलता देवांगन और कुसुम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वैवाहिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समाजिक एकता और जागरूकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, उन्नति और संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
