Pharmacy Week 2025 का भव्य आगाज़ — मुख्य अतिथि चेयरमैन संजय सिंह राजपूत और रजिस्ट्रार ओमकार देवांगन की उपस्थिति से कार्यक्रम में बढ़ी चमक; प्राचार्य ड

 

जिला – बिलासपुर / छत्तीसगढ़

बिलासपुर: टैगोर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, फार्मेसी, सकरी–बिलासपुर में Pharmacy Week 2025 का धमाकेदार आगाज़ हो चुका है। 19 से 22 नवंबर तक चलने वाला यह आयोजन आज और भी खास हो गया, क्योंकि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे मुख्य अतिथि—चेयरमैन संजय सिंह राजपूत और रजिस्ट्रार ओमकार देवांगन।

 

उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह में ऊर्जा, सम्मान और प्रेरणा का विशेष माहौल बनाया।

छात्रों ने दोनों अतिथियों का जोशपूर्ण स्वागत किया, वहीं संस्थान के लिए यह एक गौरव का क्षण रहा।

 

चेयरमैन संजय सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुशासन और फार्मेसी के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, और उन्हें इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

 

वहीं रजिस्ट्रार ओमकार देवांगन ने छात्रों को नवाचार, शोध और समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाने की अपील की।

दोनों अतिथियों ने छात्रों के कार्यों और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस पूरे आयोजन की दिशा तय कर रहे हैं संस्थान के सम्माननीय प्राचार्य डॉ. मोहम्मद अख़्तर रसूल, जिन्होंने कहा—

“Pharmacy Week केवल चार दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, ज्ञान और मानवता की सीख है।”

 

टैगोर ग्रुप के इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व मजबूत हो और छात्र प्रेरित हों, तो हर आयोजन एक नई सफलता की कहानी लिख देता है।

Related Post