सुपोषित जीवन अभियान के तहत ईई बलराम ठाकुर ने गोद लिए बच्चे के साथ मनाया जन्मदिन

कोंडागांव, 28 जुलाई । जिले में संचालित सुपोषित जीवन अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अधिकारियों को बच्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) कोण्डागांव के कार्यपालन अभियंता (ईई) बलराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र तहसीलपारा में अभियान के तहत गोद लिए गए बच्चे रियान कश्यप एवं उनके परिजनों के साथ समय बिताया।

Uploaded Image

इस अवसर पर बलराम ठाकुर ने बच्चे के पोषण स्तर, स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास की जानकारी ली तथा आवश्यक पोषण आहार एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराया। उन्होंने बच्चे के माता-पिता से नियमित पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक बातों पर चर्चा करते हुए बच्चे की देखभाल के लिए प्रेरित किया।

Uploaded Image

सुपोषित जीवन अभियान के माध्यम से जिले में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से कुपोषित बच्चों के समग्र विकास, नियमित स्वास्थ्य निगरानी एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके।

Related Post