कोंडागांव, 27 जुलाई 2025 (रविवार) – आज चिखलपुटी स्थित यादव समाज भवन में यादव समाज जिला कोंडागांव की एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाज के जिला संगठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रखी गई थी।
बैठक में उपस्थित समाजजनों एवं पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान जिला संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया जाए। यह निर्णय संगठन का कार्यकाल समाप्त होने के चलते लिया गया।
आगामी चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। तय किया गया कि जैसे ही चुनाव की तिथि निर्धारित होगी, चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और संभागीय अध्यक्ष को आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
बैठक में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं समाज के लोगों ने आगामी चुनाव में निष्पक्ष और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक यादव समाज प्रेमनाथ यादव, उपाध्यक्ष साधुराम यादव, पीताम्बर यादव, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल यादव एवं समाज के अन्य जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी व सैकड़ो सामाजिक जन उपस्थित रहे।
