प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाभार्थी को जिला कलक्टर ने सहायता के चैक प्रदान किये
प्रतापगढ़, 7 जनवरी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृत्यु के पश्चात् बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गादोला की लाभार्थी ममता बाई एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र साख प्रतापगढ़ के हुरजी मीणा को जिला कलक्टर कार्यालय में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने एवं अग्रणी जिला प्रबंधक परेश नाथ बनर्जी ने योजना के अंतर्गत मृत्यु पश्चात् उनके नॉमिनी को 2-2 लाख रूपये की सहायता के चैक वितरित किए गये।
चैक वितरण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मृतक की पत्नी ममता बाई को और भी नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु निर्देशित किया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से हमारे परिवार को इस संकट की परिस्थिति में आर्थिक सम्बल मिला और बैंक अधिकारियों द्वारा अच्छा सहयोग किया गया।
चैक वितरण के दौरान महेश ननावरे शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गादोला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा प्रतापगढ़ के ज्वाइंट मैनेजर नीतू चौधरी एवं सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक मस्तराम मीणा व क्रिसिल फाउंडेशन सेंटर मैनेजर मिस निर्मला माली उपस्थित रहे।
