जिला कलेक्टर ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

 

प्रतापगढ़, 6 नवम्बर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छोटी सादड़ी का निरीक्षण किया एवं वहां आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया । इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया।Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने उनके विचारों और निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि सीखना केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रयोग और अवलोकन के माध्यम से वास्तविक समझ विकसित करनी चाहिए।Uploaded Image उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, भोजनालय की व्यवस्था एवं खेलकूद गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Post