ग्राम सातगांव में जर्जर आंगनवाड़ी भवन बना चिंता का विषय, 6 वर्षों से किराए के मकान में चल रहा केंद्र

कोण्डागांव, 7 जनवरी 2026 | विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सातगांव के पांडेपारा में स्थित आंगनवाड़ी भवन की हालत बद से बदतर बनी हुई है। भवन की जर्जर स्थिति के कारण पिछले 6 वर्षों से आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन गांव में ही एक किराए के मकान में किया जा रहा है, जिससे नन्हे बच्चों की सुरक्षा और पोषण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Uploaded Image

ग्रामीणों के अनुसार, आंगनवाड़ी भवन पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुका है। इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, बावजूद इसके अब तक किसी भी प्रकार की ठोस या औपचारिक व्यवस्था नहीं की गई है।

Uploaded Image

किराए के मकान में सीमित संसाधनों के बीच बच्चों को न तो पर्याप्त स्वच्छ वातावरण मिल पा रहा है और न ही शासन की योजनाओं का समुचित लाभ। इससे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र नवीन आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण में पोषण व शिक्षा का अधिकार मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Post