अरनोद में हाल ही पंचायत समिति में पदभार ग्रहण करने के बाद विकास अधिकारी राकेश निनामा का ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने निनामा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नये विकास अधिकारी के रूप में राकेश निनामा से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने भरोसा जताया कि संगठन हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा। वहीं विकास अधिकारी निनामा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों के सहयोग से जनता की समस्याओं के निराकरण एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत रहेंगे।
इस मौके पर संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
