रायगढ़- जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित कर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार रायगढ़ में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्तोफर खलखो की उपस्थिति में आज दिनांक 10 सितंबर 2025 , 25 प्रकरणों में 2 नग गांजा पौधे समेत जप्त गांजा कुल 503.531 किलोग्राम का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड, जामगांव थाना चक्रधरनगर के भट्ठी में जलाकर की गई।
पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की अगवाई में संपन्न हुई l जिसमें एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर प्लांट के अधिकारीगण, थाना प्रभारी उपस्थित थे ।
रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही कर रही है साथ ही नियमानुसार उन्हें नष्टीकरण करवाई किया जा रहा है l
