मर्दापाल में सी.पी.आर. जागरूकता सप्ताह का आयोजन, स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता को दिया गया प्रशिक्षण

मर्दापाल/कोंडागांव, 14 अक्टूबर 2025: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में सी.पी.आर. (CPR) जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों, छात्रों, सुरक्षा सेवाओं और आम जनता के बीच जीवन रक्षक कौशल के रूप में सीपीआर के महत्व और जागरूकता को बढ़ाना है।

Uploaded Image

इसी क्रम में, 14 अक्टूबर 2025 को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोंडागांव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल में सीपीआर के महत्व एवं जागरूकता पैदा करने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Uploaded Image

प्रशिक्षण रेडक्रॉस सोसायटी के प्रशिक्षक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह द्वारा दिया गया।

Uploaded Image

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता सरकार (बीई कोंडागांव), थाना प्रभारी मर्दापाल, सी.आर.पी.एफ. बटालियन के अधिकारी, मितानिन, ग्रामीण, स्कूली बच्चे सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Uploaded Image

इस पहल से आम जनता को आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक कौशल सीखने में मदद मिलेगी।

Related Post