पंजीयन शिविर में पहुंचे कलेक्टर, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

Anp News Live Korba प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोरबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू सभाकक्ष में आयोजित अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना तथा जिला खनिज न्यास मद से संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित प्रोत्साहन योजनाओं की भी जानकारी साझा की।

उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार पंजीयन कराने और ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

शिविर के दौरान कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बैंक ऋण स्वीकृति के चेक वितरित किए। साथ ही लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में दिनेश नाग, सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post