कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने ली समय-सीमा बैठक, सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु के आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोंडागांव, 5 अगस्त। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा।

 

बैठक में कलेक्टर ने पुनर्वासित परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, एग्रीस्टैक पंजीयन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस का नियमित उपयोग कर कार्यों में पारदर्शिता और गति बढ़ाने पर जोर दिया।

 

कलेक्टर ने जन्म एवं मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण, मलेरिया रोकथाम, टीबी उन्मूलन अभियान, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Uploaded Image

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post