कोण्डागांव, 12 जून 2026। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड स्थित निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे शैक्षणिक भवन, छात्रावास एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, तहसीलदार मनोज रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
