कैम्पस प्लेसमेंट शिविर सम्पन्न
प्रतापगढ़
रोजगार एवं कौशल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान कौशल भवन, प्रतापगढ़ में किया गया। जिला रोजगार अधिकारी भैरूलाल मीणा ने बताया कि शिविर में निजी क्षैत्र के 03 नियोक्ता व 01 प्रशिक्षण संस्था ने भाग लेकर 31 बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षैत्र में प्रारम्भिक अवसर प्रदान करने हेतु चयन किया। शिविर में लगभग 160 से अधिक आशार्थियों ने भाग लिया।
