कोंडागांव में ओसवाल जैन समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, जिला अस्पताल में 16 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित

कोंडागांव, 10 अक्टूबर 2025 — ओसवाल जैन समाज कोंडागांव द्वारा आचार्य श्री नानेश पुण्य स्मृति दिवस एवं आचार्य भगवंत श्री रामलाल जी म.सा. के आचार्य पद दिवस के पावन अवसर पर जैन समता परिवार के सहयोग से जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस पुनीत अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी विजय लाल, मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, मुकेश सुराना, सुरेश संचेती, उत्तम गोलछा, मनीष जैन, पूर्वा सुराना, रूपाली सुराना, नीता जैन, उन्नति जैन, मौलिक संचेती, हर्ष जैन एवं मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

रक्तदान शिविर में समाज के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान कुल 16 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह किया गया, जो ज़रूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा।

 

जैन समाज द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं समर्पण को दर्शाता है। स्थानीय नागरिकों एवं जिला अस्पताल प्रशासन ने इस आयोजन की सराहना की है।

Related Post