छुरिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया द्वारा झीरम घाटी शहादत दिवस के अवसर पर ग्राम लूलिकसा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद कांग्रेस नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव के आदेश पर, लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं स्वर्गीय नंद कुमार पटेल, स्वर्गीय महेंद्र कर्मा, स्वर्गीय उदय मुदलियार सहित अन्य शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर गैदाटोला मंडल व सेक्टर अंतर्गत ग्राम लूलिकसा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शैलचित्र पर पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान देश और प्रदेश की राजनीति में हमेशा याद रखा जाएगा तथा कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के पूर्व महामंत्री प्रकाश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, गैदाटोला मंडल अध्यक्ष राजील कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी भीखम देवांगन, रामायण साहू, राजू सिंह राजपूत, तामेश्वर साहू, ब्लॉक महामंत्री प्यारेलाल मंडावी, आरिफ खान, सरपंच प्रतिनिधि दीनदयाल कंवर, ग्राम पटेल महेंद्र साहू, कैलाश साहू, मुनेश्वर, ठगिया बाई, कुसुम साहू, दिलेश्वर साहू, टोमन साहू सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
झीरम घाटी शहादत दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया ने लूलिकसा में दी श्रद्धांजलि
