गुर्जर सम्राट मिहिरभोज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया 

गुर्जर सम्राट मिहिरभोज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया 

वीर गुर्जर प्रतिहार राजवंश के वीर पराक्रमी गुर्जर सम्राट मिहिरभोज का जन्मोत्सव अरनोद के गुर्जर सम्राट मिहिरभोज चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुर्जर समाज के सभी युवकों ने चौराहे पर एकत्रित होकर ढ़ोल नगाड़ो के साथ सम्राट मिहिरभोज के चित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर समाज के मुकेश चांदना ने गुर्जर सम्राट मिहिरभोज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतरने को कहा। इस अवसर पर समाज के सभी युवकों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कंवरलाल गुर्जर,मुकेश गुर्जर,प्रकाश गुर्जर, राजू गुर्जर,सुरेश गुर्जर, हेमंत सिंह धाभाई,कृष्णा गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, काना गुर्जर, चेतन गुर्जर सहित समाज के कई युवक मौजूद रहे।

Related Post