कोंडागांव, 13 नवंबर 2025 | नगर के भेलवापदर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। गुरुवार को इन सभी कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया, जिसमें वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान नगर सीएमओ दिनेश डे, संतोष साहू, पार्षद सहदेव साहू, ईना श्रीवास्तव, बसंती ठाकुर, सुरेंद्र सुरजाल, संग्राम यादव, स्वाति साहू, पूर्णिमा साहू, रविंद्र दीवान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
स्वीकृत एवं शुरू होने वाले प्रमुख निर्माण कार्य
तिरंगा चौक में रोड रिपेयरिंग का कार्य

सामुदायिक भवन निर्माण – लागत: ₹2,00,000
अशोक चंदेल के घर के पास पुल निर्माण – लागत: ₹80,000
महेश नेताम के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण – लागत: ₹2,00,000
तिरंगा चौक में बोर करवाया जा चुका है, अब यहां पानी टंकी का निर्माण – लागत: ₹2,00,000
सोनाय पास्टर के घर से बसंती के घर तक नाली निर्माण – लागत: ₹2,00,000

इन सभी परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने के साथ ही वार्ड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां की मूलभूत जरूरतों को देखते हुए ये सभी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके पूर्ण होने से नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
