राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित होटल शकुन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान देशभर के व्यापारियों और उद्योगपतियों का जमावड़ा देखने को मिला। "वोकल फॉर लोकल" अभियान को समर्पित इस आयोजन का सफल संचालन एफ.टी.आई.आई. (फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) एवं जे.वी.एम. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरबा से आए प्रसिद्ध उद्योगपति, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता तथा एफ.टी.आई.आई. छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री अशोक मोदी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर विशेष सम्मान से नवाजा गया। उनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर बंसल को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्ति के पश्चात श्री अशोक मोदी ने पूरे व्यापारी समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा –
एफ.टी.आई.आई. देशभर के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने और उनके हितों की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत है। यह सम्मान पूरे व्यापार जगत की उपलब्धियों को समर्पित है।"
कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील सिंघवी ने, जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा एवं एफ.टी.आई.आई. के राष्ट्रीय चेयरमेन डॉ. संजय बंसल भी मौजूद थे।
मा. सुनील सिंघवी ने "वोकल फॉर लोकल" अभियान को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बताते हुए कहा –
यदि हम अपने स्थानीय व्यापार को मजबूती दें, तो भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना कोई सपना नहीं। इसके लिए व्यापारियों की भूमिका सबसे अहम है।
उन्होंने मंच से उपस्थित सभी व्यापारियों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में देशभर से आए 400 से अधिक व्यापारीगण एवं पदाधिकारीगण ने भाग लिया और आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने
का संकल्प लिया।
