Anp news एवरेस्ट पर लहराया जांजगीर-चांपा का परचम, अमिता श्रीवास ने रचा इतिहास

Anp News Live Janjgir- Champa जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

एवरेस्ट अभियान से लौटने के बाद अमिता श्रीवास ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर अपने रोमांचक और चुनौतीपूर्ण अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे जिले और प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कलेक्टर ने कहा कि अमिता ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि मजबूत संकल्प और मेहनत के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

इस दौरान सुब्रत प्रधान भी उपस्थित रहे। अमिता की इस उपलब्धि पर जिलेभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं और युवा वर्ग उन्हें प्रेरणास्रोत के रूप में देख रहा है

Related Post