एडीएम ने दलोट में एसआईआर गतिविधियों का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़, 9 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत 4 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रतापगढ़ उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या ने गत शुक्रवार को दलोट के चकुंडला, भचुंडला और मीरावता में गणना प्रपत्र वितरण कार्य का निरीक्षण किया । उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों से फीडबैक लिया, सभी मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं जिससे उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।
एडीएम ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। ईआरओ फील्ड में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
———
