अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ जिले की नगर इकाई अरनोद द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर मंत्री लवीश लक्षकार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र सेवा के साथ साथ अपने अन्दर राष्ट्र प्रथम की भावना को लिए राष्ट्रहित में कार्य करती है इसी के साथ अभाविप ने 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।जिसके निमित अरनोद नगर इकाई में 75 फीट तिरंगे के साथ यात्रा का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप स्टेडियम तक किया।
जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और देश भक्ति के नारे से देश के प्रति अपने कर्तव्यों और शहीद वीरों को याद किया यात्रा का समापन भारत माता की आरती और राष्ट्रगान के साथ किया।इस यात्रा में परिषद के जिला संयोजक विशाल डांगी, नगर अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चारण,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल मीणा, प्रांत SFD संयोजक कुणाल चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबलू राणा, भाग संयोजक मयंक चौधरी ,वैभव कुमावत, नगर सहमंत्री सलोनी सेन, नगर सहमंत्री देव सिंह, रोहित राठौड़, विजय चौधरी, माधव जोशी, ऋषभ जैन, अथर्व सोनी, प्रहलाद डांगी, वीर मीणा, दीपक डांगी, कमल डांगी, अश्विन राठौड़, सावन प्रजापत, आरोही प्राजपत, कोमल प्रजापत, अनुराधा नाथ, संतोष कुंवर रक्षिता कुंवर बलवंत दमामी, रणवीर सिंह, तेजस मेनारिया, विजय डांगी, विजय दीप आदि कार्यकर्ता व नगर वासी उपस्थित रहे
