सेवानिवृत्ति पर 9 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

कोंडागांव, 01 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए 9 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं।

 

जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्राधिकार आदेश जारी किए गए।

 

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में स्वास्थ्य विभाग के एनएमएस द्वारिका प्रसाद साहू तथा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान पाठक माखन राम कोमरा, देवलाल ठाकुर, रामलाल मरकाम, रूप बसंत गौर, देवीसिंह मरकाम, गणेश प्रसाद सोम, अनिता एक्का और आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के लेखापाल असीम कुमार विश्वास शामिल हैं।

 

इस अवसर पर सभी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सेवाकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल, निर्मल शार्दुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post