कोण्डागांव में स्वस्थ नारी शशक्त परिवार अभियान के तहत 7 हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को रायपुर रेफर किया गया

कोण्डागांव, 01 अक्टूबर 2025 – राज्य स्तर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वस्थ नारी शशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत ज़िले में महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु दल) द्वारा ज़िले के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। जांच के दौरान बीमार पाए गए बच्चों का तत्काल इलाज किया जा रहा है, जबकि गंभीर रोगों से पीड़ित बच्चों को उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु रेफर किया जा रहा है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को जिले के कुल 7 बच्चों को हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल भेजा गया।

 

स्वास्थ्य विभाग की यह पहल बच्चों को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Post