कोरबा शहर के विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शहर को 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ की सौगात मिली है, जो भविष्य में कोरबा की नई लाइफलाइन के रूप में उभरेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को भी नया आयाम मिलेगा।
गौरव पथ के निर्माण से प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुगम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना के तहत आधुनिक सड़क, ड्रेनेज, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और हरित पट्टी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
प्रशासन के अनुसार गौरव पथ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह परियोजना न केवल कोरबा के शहरी विकास को मजबूती देगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और निवेश को भी प्रोत्साहित करेगी। शहरवासियों में इस विकास कार्य को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
