सजग नागरिक सख्त प्रहरी, अभियान के तहत सेवाई गांव में जन चौपाल, महिला कमांडो दल का गठन

 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की सराहनीय पहल पर थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेवाई में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से खुलकर संवाद किया गया। "सजग नागरिक, सख्त प्रहरी" (Neighbourhood Watch) अभियान के तहत आयोजित इस जनसंवाद में ग्रामीणों को सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर व नशे के खिलाफ सशक्त संदेश

 

चौपाल के दौरान गांव सेवाई में महिला कमांडो टीम का भी गठन किया गया, जो स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और सतर्कता में अहम भूमिका निभाएगी तथा नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई और युवाओं को इससे दूर रहने की अपील की गई।

 

पुलिस अधीक्षक ने किया सीधा संवाद, समस्याओं का तत्काल समाधान

 

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति किरायेदार के रूप में रह रहा हो या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

जन सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील

 

रात में घर के दरवाजे बंद हैं या नहीं, बाहर की लाइट चालू है या नहीं — यह चेक करें।

यात्रा पर जाएं तो पड़ोसी व थाने को सूचित करें।

नए किरायेदारों, फेरीवालों, संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें।

CCTV लगवाएं, जरूरत हो तो चौकीदार रखें।

 मोहल्ला समिति बनाएं, आपसी सहयोग बढ़ाएं।

अवैध शराब व नशे के सौदागरों की गोपनीय सूचना पुलिस को दें।

 हर नागरिक को भी अपराध रोकने का अधिकार है — कानून आपको हस्तक्षेप का अधिकार देता है।

 

 ग्रामीणों ने चौपाल की पहल का किया स्वागत

 

सकारात्मक माहौल के साथ पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना में वृद्धि देखी गई।जांजगीर-चांपा पुलिस का यह प्रयास अपराधों पर अंकुश और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूती देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Related Post