उत्तर प्रदेश गोरखपुर कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कॉलेज कैम्पस में घुसकर 11 वीं के छात्र की गोली मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. छात्र की हत्या के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. यह घटना गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र में स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज की है. मृतक के परिजनों ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजन छात्र का शव आरोपियों के घर लेकर गए हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है

 

मिली जानकारी के मुताबिक पिपराइच के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे के बीच तीन हमलावर स्कूल कैंपस के अंदर घुसे. उन्होंने दोस्तों के साथ 11 वीं के छात्र सुधीर की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली छात्र के गले में लगी. इससे छात्र जमीन पर गिर गया. गोलियों की आवाज सुनकर कैंपस के अंदर भगदड़ मच गई. कॉलेज के कुछ छात्र इकट्ठा हुए तो तीनों हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए

 मृतक सुधीर भारती पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सुधीर का गांव के ही एक लड़के से झगड़ा हुआ था. माना जा रहा है कि उन्हीं लोगों ने कॉलेज कैंपस के अंदर घुसकर सुधीर की गोली मारकर हत्या की है. छात्र की हत्या की खबर पाकर उसके परिजन कॉलेज पहुंचे 

परिजन छात्र का शव आरोपियों के घर लेकर गए हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है

Related Post