पीथमपुर के थाना सागौर अंतर्गत ग्राम जलवाय में बदमाशों के द्वारा शादी समारोह में वर निकासी के दौरान मामूली बात को लेकर जमकर तोड़ फोड़ की गई कई वाहनों के कॉच फोड़े गए शादी वाले घर पर भी पथराव किया गया। रविवार को सागौर के जलवाय ग्राम में एक बारात में एलियन, बादल एवं शंकर निवासी सागौर व अन्य साथियों ने मिलकर भयंकर उत्पादन मचाया।बारातियों को मां बहन की गालियां दी लाठी डंडों ओर पत्थरों से बारात ओर गाड़ियों पर हमला किया ऑल्टो कार, आईसर गाड़ी के कॉच तोड़े गए कई मोटर साइकिलो में भी तोड़ फोड़ की जिसके बाद आरोपियों ने विवाह स्थल को निशाना बनाया और जमकर पत्थर बाजी की जिसमें धर्मेंद्र पिता गब्बूलाल, विराज पिता सुभाष को सिर व हाथ पैर पर चोटे आई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ धारा भा.द.वी.294,323,506,34,427 में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
सागौर के ग्राम जलवाय में मामूली बात पर बानोले में जमकर हुई मारपीट व पत्थर बाजी।
