जिला बलरामपुर रनहत थाना क्षेत्र के ग्राम लुर्गीखुर्द निवासी आदिवासी किसान राजाराम सूरदर्शी के बैंक खाते से ₹1,47,000 की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर और कलेक्टर से की है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
राजाराम ने बताया कि उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, चलाने शाखा में है, जहाँ वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करते हैं। दिनांक 15 मई 2025 को खाते से भारी रकम की निकासी हुई, जिसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब खाते में मात्र ₹42,000 शेष थे।
उन्होंने शक जताया है कि अजीत कुमार गुप्ता एवं उनके पुत्र ब्रिज गुप्ता, जो कि स्थानीय कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, ने उनके दस्तावेज़ और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर यह धोखाधड़ी की है।
राजाराम, जो कि अशिक्षित हैं, ने पहले भी 23 मई 2025 को सुशासन बिहार कार्यालय में शिकायत दी थी, जिसकी जांच जारी है। अब उन्होंने पुनः प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
