ग्राम पंचायत चुपना में जलभराव की समस्या का निस्तारण, विकास अधिकारी ने मौके पर कराया समाधान
अरनोद। ग्राम पंचायत चुपना में बरसात का पानी भर जाने की शिकायत पर विकास अधिकारी राकेश निनामा पंचायत समिति अरनोद की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली।
विकास अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी कमलेश कुमार मीणा को बुलाया और वहीं पर समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाई। मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलाकर पानी की निकासी करवाई गई तथा भराव कर निस्तारण कराया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि समय रहते समाधान होने से बरसात का पानी अब परेशानी नहीं बनेगा
