कटघोरा के राजा का हुआ आगमन, शामिल हुए हजारों लोग

Uploaded Image

कोरबा जिले के कटघोरा जो की गणेश उत्सव के लिए प्रसिद्ध माना जाता है जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कटघोरा के राजा का आगमन एक अनोखे अंदाज में देखने को मिला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आने को प्रोग्राम को आयोजित किया गया था जिसे देखने हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी शासन प्रशासन के द्वारा भी इस रूप को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतेजामत किया गया था जैसे की गणेश उत्सव छग में पहली बार गणेश भगवान की प्रतिमा लाने हेतु दस हजार से अधिक श्रद्धालु साथ साथ अगुवाई कर रहे थे।दर असल बात कटघोरा के राजा गणेश महाराजा की बात है। गणेश भगवान की लगभग 40 फिट प्रतिमा एवं हनुमान जी लगभग 40फिट बाल प्रतिमा को कसनियां से लाने के लिए डीजे , दुर्ग की लड़की धमाल पार्टी, गायक, स्केटिंग में करतब दिखाकर रंगोली बनाने वाला एवं एक हजार से ज्यादा युवक, युवती धमाल में डांस कर रहे थे।

थानेदार धरम नारायण तिवारी की नेतृत्व में 42 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगी हुई थी। लगभग दोपहर 2 बजे से लगभग रात्रि 10.30 बजे तक के लिए कोरबा,अंबिकापुर एवं बिलासपुर मार्ग की वाहनों को sutrra बाय पास मार्ग से परिवर्तित किया गया है। जिसमें किसी भी वाहन वालो को कोई समस्या न हो। इसके लिए कटघोरा पुलिस की तगड़ी व्यवस्था किया गया है।

हॉस्पिटल चौक के पास प्रतिमा को रखा गया उसके बाद चौक में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Post