छत्तीसगढ़ खो-खो लीग सीजन-1 के लिए कोण्डागांव से टीम रवाना, जय स्तंभ चौक से दिखी हरी झंडी

कोंडागांव, 23 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ खो-खो लीग सीजन-1 का आयोजन 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक पी. जी. कॉलेज ग्राउंड, इंडोर स्टेडियम, कबीरधाम जिला कवर्धा में किया जा रहा है। इस लीग में भाग लेने के लिए आज शनिवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो-खो टीम को नगर के प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति में जय स्तंभ चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Uploaded Image

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर खो-खो संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व सैनिक सुब्रत साहा के मार्गदर्शन में टीम को रवाना किया गया। समारोह में साथी समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष भूपेश तिवारी, अधिवक्ता दीपक ठाकुर, प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी माधव लाल सोनी, पूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष यतींद्र छोटू सलाम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Uploaded Image

खो-खो टीम के साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोच पूर्व सैनिक ढालेश साहू और खेलने वाली युवतियाँ मौजूद थीं। टीम को आज सुबह 8 बजे भावपूर्ण विदाई के साथ रवाना किया गया।

Uploaded Image

छत्तीसगढ़ खो-खो लीग के इस पहले सीजन में कोण्डागाँव की टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। आयोजन से राज्य में पारंपरिक खेलों को नया आयाम मिलने की संभावना है।

Related Post