बिलासपुर में प्रतिबंधित दवाइयों पर सख्ती, पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जिले में अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 44 मेडिकल दुकानों की जांच की गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेशन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मेडिकल दुकानों के स्टॉक रजिस्टर और दवाइयों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने संचालकों को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवाइयाँ देने की सख्त हिदायत दी और चेताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 किन-किन क्षेत्रों में हुई जांच

थाना सिविल लाइन – 04 मेडिकल स्टोर

थाना सरकंडा – 07 मेडिकल स्टोर

थाना कोनी – 05 मेडिकल स्टोर

थाना तोरवा – 03 मेडिकल स्टोर

थाना तारबहार – 06 मेडिकल स्टोर

थाना सिटी कोतवाली – 06 मेडिकल स्टोर

थाना सिरगिट्टी – 07 मेडिकल स्टोर

थाना सीपत – 06 मेडिकल स्टोर

 कुल – 44 मेडिकल स्टोर की चेकिंग

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध दवाओं की बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके और आमजन को सुरक्षित दवा उपलब्ध हो सके।

Related Post