रायगढ़-प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गजमार पहाड़ में प्रदेश के सबसे बड़े हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह स्थान आने वाले समय में धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महायोजना के लिए उन्होंने आम जनता से स्वेच्छा अनुसार दान देने की अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति का सहयोग इस पुण्य कार्य में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।”
उन्होंने बताया कि रायगढ़ के विकास की दिशा में जनता के एक वोट से आज जिले की तस्वीर बदल रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में एक के बाद एक विकास कार्य गति पकड़ चुके हैं।
? प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी
ओपी चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में कई बड़े और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं और कई निर्माणाधीन हैं —
नालंदा परिसर का निर्माण और सौंदर्यीकरण।
ऑक्सीजन मेरिन ड्राइव का विकास, जो पर्यावरण संतुलन और शहर की खूबसूरती बढ़ाएगा।
खर्रा घाट पर पुलिया, केलो पुलिया से एसईसीएल तक मेरिन ड्राइव,
नालंदा के सामने मेरिन ड्राइव बैकुंठपुर में ऑक्सीजोन,
किसान राईस मिल में ऑक्सीजोन,
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,
राजीव नगर दूध डेयरी ऑक्सीजोन,और शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल दस ऑक्सीजोन जोन का निर्माण जारी है।
? सड़क और शहरी ढांचे का विकास
शहर की यातायात सुविधा और सुगमता के लिए सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों को फोर लेन सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसके साथ ही —
चांदनी चौक पुलिया,
इंदिरा नगर जाने वाली पुलिया,
बस स्टैंड,
कैनल रोड सहित दर्जनों निर्माण कार्य पूरे होने की दिशा में हैं।
? विकास की रफ्तार जारी
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त में कई प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं, कई के टेंडर जारी हो चुके हैं, और अनेक योजनाओं के टेंडर जारी होने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि “रायगढ़ का हर नागरिक अपने क्षेत्र के विकास में सहभागी बने, ताकि आने वाला रायगढ़ आधुनिकता, संस्कृति और पर्यावरण संतुलन का उदाहरण बन सके।”
