रायगढ़- आधुनिकता के इस बढ़ते युग में जहां इंसान नए-नए वाहन एवं व्यवस्थता के चलते अपनी रफ्तार थामना नहीं चाहता वही इस तेज रफ्तार वाहनों के चलते बेजुबान मवेशियों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पढ़ रही हैl नेशनल हाईवे 49 रोड में चपले से बरगढ़ तक भारी वाहनों की रफ्तार इतनी है कि एक दिन में ही ट्रकों ने 20 गायों को मौत की नींद सुला दिया ।
यहां बताना लाजमी है की राज्य सरकार गायों की सुरक्षा को लेकर गौ धाम योजना ला रही है लेकिन जब तक यह योजना जमीनी स्तर पर अस्तित्व में नहीं आएगा तब तक यह सिर्फ कागजों में धारा का धरा रह जाएगा।
आखिर कब तक तेज रफ्तार की कीमत गोवंश को चुकानी पड़ेगी इसका जवाब तो सिर्फ जिला प्रशासन ही दे पाएगा । ज्यादा से ज्यादा मुनाफा पाने के चक्कर में ट्रक चालक 24 घंटे में कई ट्रिप मारते हैं जिससे ट्रक की रफ्तार हमेशा निर्धारित तय सीमा से अधिक होती है।
इसके कारण सड़कों पर बैठे या विचर रहे गोवंश उनकी चपेट में आ जाते हैं और अपने जान से हाथ धो बैठते हैं ।इस घटना से चपले से लेकर बरगढ़ तक गोवंश के मौत से ग्रामीण भी काफी नाराज हैं और आने वाले भविष्य में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयारी कर रहे हैं ।
