कोरबा /29 दिसंबर को कोरबा जिला के रामपुर विधानसभा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छ. ग. शासन के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री धुर्व कुमार मिर्धा जी ने विकासखंड करतला अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित फरसवानी एवं कोथारी स्थित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री मिर्धा ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों द्वारा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग रखी गई, जिस पर श्री मिर्धा ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
धान खरीदी केंद्रों में मौजूद किसानों ने प्रदेश की माननीय विष्णु देव साय सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र बिंझवार, भाजपा पिवमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री झामलाल साहू, बोर्ड के निज सलाहकार श्री लेखराम सोनवानी, श्री खिलावन मन्नेवार, श्री अकादशी, श्री हरी सोनवानी, डॉ.सतीश राठौर,रामनाथ कश्यप,श्री ओमप्रकाश मिर्धा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
