सेक्टर 1पीथमपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।

मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों से 15 मोटरसाइकिल जप्त

 

 

पीथमपुर 23 मार्च25 को फरियादी अफजल पिता नाशीर शाह फकीर मोहल्ला पीथमपुर जिला धार द्वारा थाना सेक्टर । पीथमपुर में अपनी मोटर सायकल होंडा शाईन क्रमांक MP09ZY3205 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सेक्टर 1 पीथमपुर में कराई थी। अपराध क्र. 23/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था। आये दिन मोटर सायकल चोरी होने की सुचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर विवेक गुप्ता के द्वारा थाना प्रभारी सेक्टर । पीथमपुर को मोटर सायकल चोरीयो पर रोकथाम हेतु निर्देश दिये गये थे। थाना प्रभारी ओ. पी. अहिर द्वारा मोटर सायकल चोरी की रोकथाम हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मुखबीरो को सक्रीय कर क्षेत्र के लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज देखे गये।

 मुखबीर से सुचना मिली कि दो अज्ञात लोगो के द्वारा चोरी के वाहन के बेचने की नियत से महिन्द्रा ब्रिज के पास मोटर सायकल लेकर खडे है। महिन्द्रा ब्रीज पर पहुंचकर उक्त दोनो अज्ञात बदमाशो को घेराबंदी कर पकडा। आरोपीयों के पास खडी मोटर सायकल होंडा शाईन क्रमांक MP09ZY3205 के संबंध मे पुछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल पीथमपुर से ही चोरी करना बताया। अन्य वाहन भी चोरी करना कबुला। दोनो से अपना अपना नाम पता सुरेश पिता रामा उर्फ रामलाल पाण्डर भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम पचलाना थाना तिरला जिला धार। दूसरा आरोपी सावन पिता मुकेश राठौर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सादलपुर जिला धार का होना बताया। दोनो बदमाशो ने इन्दौर शहर व ग्रामीण से अलग अलग थाना क्षेत्रो से कुल 14 मोटर सायकल चोरी करना कबुला एवं चोरी की गयी मोटर सायकल बेचने हेतु बन्द कंपनी फ्लेक्सीटफ के पीछे खाली पडी जमीन मे झाडियों के पीछे छुपाना बताया गया। आरोपीयो कि निशादेही से कुल 15 मोटर सायकल किमती 10 लाख रूपये कि जप्त की गयी है। दोनो ही आरोपी आदतन अपराधी होकर पुर्व मे भी इनके विरूध्द अलग अलग थाना क्षेत्रो मे लगभग 11 चोरी व अन्य अपराध पंजीबध्द है। मामला के खुलासा करने में थाना प्रभारी ओ पी अहीर, सहायक उप निरीक्षक के के परिहार, सहायक उप निरीक्षक अशोक दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज मिश्रा, सूरज तिवारी महेश यादव, मनीष चौहान, राहुल हिरवे, शैलेंद्र भदोरिया, सर्वेश सिंह, प्रशांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Related Post