कोरबा। करतला विकासखंड अंतर्गत नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 01 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण शासकीय हाई स्कूल ढीटोरी में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन DRG श्री संतोष कर्ष जी, BRG श्री मनोज प्रधान जी, श्री अनिल भाटप्रहरे जी एवं श्री बसंत कुमार मिरी जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों की संरचना, शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में जोन क्रमांक–03 ढीटोरी के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिक्षकों के सक्रिय सहयोग और अनुशासन से प्रशिक्षण सत्र प्रभावी एवं सार्थक रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणकर्ताओं ने शिक्षकों से प्राप्त सुझावों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के सफल आयोजन से क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
