कल्लूबंजारी में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से बच्चों ने हर्षोल्लास से किया स्कूल में प्रवेश

 

छुरिया:गत 19 जून को छुरिया विकास खंड के ग्रामपंचायत कल्लूबंजारी के सहभागिता से शासकीय प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कल्लूबंजारी के संयुक्त तत्वावधान में प्राथ.माध्य.शाला प्रांगण कल्लूबंजारी में शाला प्रवेशोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा थे,

अध्यक्षता जिलापंचायत सभापति बिरमबाई मंडावी ने किया। विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, जनपद सदस्य त्रय उभेराम मंडावी,भानबाई मंडावी एवं सुनीता सेवता,सरपंच चित्रा कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामकुमार मंडावी,उपसरपंच सुशील कुमार कंवर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बालकिशन साहू एवं रामेश्वरी मंडावी,पूर्व सरपंच डोमेन कुमार पटेल,ग्रामपटेल राजकुमार पटेल,पूर्व जनपद सदस्य पुष्पा सिन्हा,सरपंच प्रतिनिधि विष्णु कोर्राम,बाबूलाल पटेल एवं दिलहरण पटेल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं राजगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

Uploaded Image

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि एवं जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों को नये शाला के शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराकर बच्चों की शतप्रतिशत दाखिला सुनिश्चित की जाती है। पालकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा पूरी तैयारी के साथ नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए। श्री सिन्हा ने हायर सेकेंडरी स्कूल हेतु अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा कि बच्चों को सत्र के प्रारंभ से मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। प्राथमिकता के आधार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। सभा को सभापति बिरमबाई मंडावी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामकुमार मंडावी एवं सरपंच चित्रा कोर्राम ने भी संबोधित किया।

अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया।तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर बच्चों का सम्मान किया गया तथा खीर-पुड़ी खिलाकर मुँह मीठा किया गया। इस अवसर पर कु.उरांसी,चांदनी,नीलिमा,टुविंटल एवं सहेलियों ने स्वागत गीत सहित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।स्वागत भाषण प्राचार्य गौतरहीन कुंजाम तथा सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन दिनेश कुमार कुरेटी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी,व्याख्याता राहुल खोब्रागढ़े,शिक्षकगण तिलक राम बढ़ई,शोभराय कार्ते, प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधानपाठक गीता कन्नौजे, सहायक शिक्षकगण चुम्मन लाल भुआर्य,जगन्नाथ नेताम,चन्द्रशेखर उइके आदि सहित समस्त पंचगण,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Post