गुण्डरदेही स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 

छुरिया:राज्य शासन के निर्देश अनुसार नए शिक्षा सत्र की शुरुआत को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए मंगलवार को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गुण्डरदेही में सामुहिक रूप से शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारतीय के तेल चित्र की पूजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच श्रीमती उमा सिंह ठाकुर द्वारा किया गया,तथा विशेष अतिथि शाला के नव प्रवेशी  छात्र छात्राएं तथा उनके पालक रहे।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को  तिलक लगाकर मुंह मीठा किया।महिला समूह द्वारा बच्चों को अतिरिक्त न्योता भोज कराया।

Uploaded Image

जहां बच्चे उत्साह के साथ शाला में प्रवेश किए। इस दौरान बच्चों को निःशुल्क किताब और स्कूल गणवेश भी भेंट किया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चे उत्साहित नजर आए।इस कार्यक्रम में सरपंच उमा ठाकुर, उपसरपंच राजू साहू,प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती शाहिना कुरैशी,माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक विजय कुमार यादव तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ एंव छात्रगण  उपस्थित रहे।

Related Post