हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की और कहा – खेल जीवन का अनुशासन और राष्ट्र की ऊर्जा का प्रतीक है। ध्यानचंद जी ने साबित किया कि कठिन परिस्थितियों में भी परिश्रम और अनुशासन से सफलता हासिल की जा सकती है।
सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियान युवाओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। कोरबा के खिलाड़ी सही अवसर मिलने पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। अनुशासन और परिश्रम से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। युवाओं को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि खेल समाज में भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करते हैं। सांसद खेल महोत्सव नई प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने का अवसर है।
खेल विभाग अधिकारी दीनू पटेल ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक मजबूती का आधार हैं और ध्यानचंद का जीवन इसका सर्वोत्तम उदाहरण है।
भव्य आयोजन में उपस्थित अतिथि
इस अवसर पर कलेक्टर अजीत बसंत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जीवन का हिस्सा बनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
