बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में नशा मुक्ति अभियान को नई ताकत मिली है। ग्राम पंचायत के सहयोग से 25 महिला कमांडो का गठन कर उन्हें विशेष रूप से नशे के खिलाफ अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह पहल की गई, जिसका संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन में हुआ। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने किया।
जिनमे निम्न कार्य का संकल्प लिया गया
चिल्हाटी पंचायत भवन में महिला कमांडो गठन कार्यक्रम संपन्न। गांव को नशा मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प। साइबर फ्रॉड को लेकर भी किया गया जागरूक। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताई पूर्ण सहमति। नशे की सूचना पर बीट प्रभारी को तुरंत सूचित करने की अपील। का संकल्प लिया गया
पंचायत और पुलिस की साझी पहल से हुआ गठन, गांव को नशा मुक्त बनाने का लिया जनजागरूकता का संकल्प
महिला कमांडो अब गांव में नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी और नशा करने वालों को समझाइश देने का कार्य करेंगी। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया जाएगा।
यह पहल 'नशा मुक्त समाज – सशक्त समाज' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
